फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth injured by electric shock dies during treatment

Kushinagar News: करंट से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 23 Oct 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Youth injured by electric shock dies during treatment
कसया। नगर के केशवनगर गोपालगढ़ में ट्रांसफार्मर पर फाल्ट ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आए इब्राहिम अंसारी (17) की मंगलवार को लखनऊ के केजीएमयू में मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा है। दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे इब्राहिम की अभी शादी भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

वीर सावरकर नगर सबया निवासी इब्राहिम बिजली मिस्त्री के रूप में काम करता था। 14 अक्तूबर को वह गोपालगढ़ के केशव नगर में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत गंभीर होने पर लखनऊ केजीएमयू रेफर किया गया।
विज्ञापन

इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी फेमस था। सोशल मीडिया पर उसके 35 हजार से अधिक फॉलोअर थे। उसके वीडियो पर लाखों लोग देखते थे।
परिवार के लोगों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पिता सहाबुद्दीन अंसारी का कहना है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। वहीं सूत्रों के अनुसार एक संविदा लाइनमैन उसे अपने साथ रखकर सबया और गोपालगढ़ क्षेत्र में खराब बिजली और ट्रांसफार्मर से जुड़े काम करवाता था। इस संबंध में बिजली निगम के एक्सईएन आकाश सचान ने बताया कि इस तरह का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed