फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Idols of Goddess Durga immersed amidst tight security

Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन

Fri, 23 Oct 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Idols of Goddess Durga immersed amidst tight security
मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए लेकर जाते पडरौना धर्मशाला रोड के लोग। 
पडरौना। जिले में 191 दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया। विसर्जन जुलूसों को देखते हुए प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। निर्धारित विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों के साथ पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लेकर निकले। जुलूसों में शामिल श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। विसर्जन मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे जुलूसों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। बृहस्पतिवार को खिरकिया बाजार स्थित झरही नदी घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया। पडरौना एसडीएम विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में किया जा रहा है। सभी घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed