{"_id":"65414c1fca71a551b30169f4","slug":"youth-gang-raped-a-teenage-girl-arrested-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-6984-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किशोरी से युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किशोरी से युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार
Wed, 01 Nov 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
-पड़ोसी गांव के रहने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, तरया सुजान थाना क्षेत्र का मामला
-बकरी के लिए गन्ने की पत्ती तोड़ने शाम को गई थी, मेडिकल परीक्षण के लिए किशोरी को पुलिस ने भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। बकरी के लिए गन्ने के खेत में शाम को पत्ता तोड़ने गई किशोरी के साथ बाइक सवार युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया। देर शाम तक किशोरी घर नहीं आई तो परिजन तलाश करते हुए खेत के तरफ गए तो उसकी हालत देख दंग रह गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने किशोरी को मंगलवार को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी सोमवार की शाम बकरी चराकर घर लौटी। बकरियों को बांधने के बाद सरेह में गन्ने का पत्ता तोड़ने चली गई। उधर से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक किशोरी को गन्ने की खेत में उठा ले गए और दुष्कर्म किए।
देर शाम तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजन तलाश करते हुए पहुंचे तो युवक उसे छोड़कर भाग निकले। किशोरी की दशा देखकर घर वाले दंग रह गए और पुलिस को सूचना दिए। कुछ देर बाद किशोरी घर पहुंची पुलिस और बाइक सवार युवकों की करतूत बताकर रो पड़ी।
विज्ञापन
पुलिस ने पड़ोसी गांव जवही मलही एहतमाली गांव निवासी नारद साहनी, बेदुपार बिंदटोली गांव निवासी दिनेश कुशवाहा पर सामूहिक दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चैन पट्टी के पास बंधे से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत तरयासुजान इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उन्हे जेल भेज दिया गया है।