फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies in train due to ill health

Kushinagar News: तबीयत खराब होने पर ट्रेन में युवक की मौत

Fri, 17 Mar 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in train due to ill health
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द निवासी था मृतक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द का एक युवक रोजगार के लिए पुणे गया था। घर लौटते समय ट्रेन में तबीयत खराब होने से सफर में ही उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा है।

शोभा छपरा टोला निवासी राजाराम कुशवाहा के 22 वर्षीय बेटे पंकज घर कि माली हालत को देख रोजगार के लिए आठ माह पहले गांव के एक व्यक्ति के साथ पुणे गए थे। वहीं पर वेल्डिंग का कार्य करते थे। बीते बुधवार को कल्याण से पनवेल - गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) के कोच नंबर एस 4 की बर्थ नंबर 14 पर यात्रा कर कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक पंकज ने फोन पर घर लौटने और ट्रेन इंटरासी स्टेशन से आगे बढ़ने की जानकारी दी थी। इसके बाद संपर्क नहीं हो पाया। उसके साथ आ रहे उसके मामा के लड़के ने पंकज के सीने में दर्द के बाद मौत होने की जानकारी घर पर दी। इकलौते बेटे की मौत की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। झांसी में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके ममेरे भाई को सौंप दिया। परिजनों की मानें तो साथ रहे युवक की सूचना के बाद भी रेलवे से कोई मदद नहीं मिल पाई। बेबस युवक झांसी तक शव के साथ सफर करने के लिए मजबूर रहा। बृहस्पतिवार को एंबुलेंस से शव घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंकज की दो बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed