{"_id":"65ca9aed3acb745693004314","slug":"youth-dies-in-road-accident-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-112461-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत
Tue, 13 Feb 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। बहन के घर से जा रहे बाइक सवार युवक का थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास नहर पटरी पर गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गया। इसमेंं युवक के सिर गंभीर चोट लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी युवक मिथुन कुशवाहा (22) पुत्र अर्जुन बाइक से अपनी बहन के घर थाना क्षेत्र में ही विशुनपुरा गांव गया था। विशुनपुरा बुजुर्ग गांव से निकलकर बहोरछपरा गांव की ओर नहर की पटरी के रास्ते जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक गड्डे में चली गई और वह अनियंत्रित होकर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मिथुन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर जुटे लोगों में से ही किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। मिथुन की मौत की खबर सुनकर उसके परिजनों में चीख पुकार मच गई है। एसओ नीरज कुमार राय ने बताया कि बाइक से गिरकर युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।