फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies in accident while returning from a feast.

Kushinagar News: दावत से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Wed, 15 Jul 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident while returning from a feast.
सलेमगढ़। तरयासुजान क्षेत्र के छावनी टोला के दो युवक सोमवार की रात करीब दस बजे क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव के पास बेकाबू होकर बाइक समेत गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जमसड़ीया निवासी अपने दोस्त के घर दावत से घर जा रहे थे। सूचना पर आए परिजन उन्हें गोरखपुर ले गए। इलाज के दौरान 32 वर्षीय नरेंद्र पटेल की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरे युवक को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन

तरयासुजान के सलेमगढ़ गांव के छावनी टोला का नरेंद्र पटेल गांव के 25 वर्षीय विशाल पटेल के साथ जमसड़ीया गांव निवासी एक दोस्त के घर दावत में गया था। भोजन कर नरेंद्र और विशाल रात करीब दस बजे अपने घर लौट रहे थे। मुकुंदपुर गांव के पास उनकी बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर गए। नरेंद्र पटेल के चेहरे पर अधिक चोट लग गई, जबकि बाइक पर बैठे विशाल को हल्की चोट आई। परिजन दोनों को तमकुहीराज सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर विशाल को घर भेज दिया, जबकि नरेंद्र की हालत गंभीर देख गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नरेंद्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। करीब दो वर्ष पहले नरेंद्र के छोटे भाई नितेश पटेल की राजस्थान में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही 65 वर्षीय पिता चंद्रजीत और मां रोते-रोते अचेत हो जा रहे थे। इस संबंध में चौकी प्रभारी बहादुरपुर शशांक राय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed