फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies due to stumbling of unknown vehicle

अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत, दो गंभीर

Wed, 08 Jun 2022 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to stumbling of unknown vehicle
अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के पगरा गांव के सामने हाईवे पर हुई घटना
हाटा(कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के पगरा गांव के सामने मंगलवार को फोरलेन हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना देखकर राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से तीनों घायलों को हाटा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया एवं दो घायलों की हालत गंभीर देख कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हाटा कोतवाली के गांव करमही के रहने वाले 28 वर्षीय मनोज सिंह, रामपुर बुजुर्ग के रहने वाले 25 वर्षीय चंदन और बिहार प्रांत के गांव सिकटौर के रहने वाले 26 वर्षीय बलराम एक बाइक पर सवार होकर हाटा से कसया की तरफ जा रहे थे। अभी वह पगरा गांव के सामने हाईवे पर पहुंचे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हाटा सीएचसी में डॉक्टर ने मनोज सिंह को मृत घोषित कर दिया। वही चंदन और बलराम की हालत गंभीर देख कर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों का गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed