{"_id":"66c684fcb605c9dbc404c4b7","slug":"youth-dies-due-to-drowning-while-bathing-in-jharhi-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-121925-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: झरही में स्नान करते समय डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: झरही में स्नान करते समय डूबने से युवक की मौत
Thu, 22 Aug 2024 05:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के धोबीघाट झरही नाले में बुधवार को नहाते समय 40 वर्षीय युवक की डूब गया। लोगों के शोर मचाने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों युवक की तलाश शुरू की। कुछ देर एसडीएम ब्यास नारायण उमराव भी पहुंच गए। करीब तीन घंटे प्रयास के बाद युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जंगल विशुनपुरा निवासी अनिरुद्ध चौहान बुधवार की दोपहर को झरही नाले में स्नान करने गए थे। पुल से झरही नाले में छलांग लगाने के बाद गहरे पानी में चले गए। कुछ देर बाद वह नजर नहीं आए तो स्नान करने वाले अन्य साथियों ने शोर मचाया तो गांव वाले पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग भी नाव से युवक की तलाश में जुट गए। सूचना पर कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों के प्रयास से युवक की तलाश शुरू किया। तीन घंटे बाद कुछ दूरी पर युवक का शव मिला। मौत की सूचना मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। मौके पर एसडीएम ब्यास नारायण उमराव भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के दो बच्चे हैं। गांव वालों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।