फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies due to drowning while bathing in Choti Gandak

छोटी गंडक में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

Mon, 06 Jun 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning while bathing in Choti Gandak
छोटी गंडक में नहाते समय युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन

मथौली बाजार (कुशीनगर)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरदहां गांव के निकट छोटी गंडक नदी में नहाते समय सोमवार को दिन के करीब दो बजे एक युवक डूब गया। यह देख आसपास के लोग जुट गए और काफी खोजबीन के बाद उसे नदी से बाहर निकाला। इसेक बाद उसे आनन फानन में मथौली बाजार सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज निवासी राहुल मद्धेशिया (23) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरदहां गांव के बगल से ही छोटी गंडक नदी गुजरती है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर में आठ-दस की संख्या में युवक इस नदी में नहा रहे थे। उसी समय एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देख साथ में मौजूद अन्य युवकों के हाथ-पांव फूल गए। वे युवक नदी से निकलकर भाग निकले और गांव में कुछ लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण एकत्र हुए और युवक की खोजबीन शुरू हुई। काफी तलाश के बाद युवक अचेतावस्था में मिला। लोग उसे मथौली बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। उसकी पहचान लक्ष्मीगंज निवासी राहुल मद्धेशिया के रूप में हुई।
विज्ञापन

फरदहां के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजेश यादव ने बताया कि जहां युवक डूबा था, वहां नहाते समय पूर्व में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। अभी पिछले वर्ष ही बगल के गांव लक्ष्मीपुर निवासी एक युवक मौत हो गई थी। कप्तानगंज थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed