फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies due to driver's negligence

वाहन चालक की लापरवाही से युवक की मौत

Mon, 24 Oct 2022 05:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to driver's negligence
वाहन चालक की लापरवाही से युवक की मौत
विज्ञापन

पडरौना/पकड़ियार बाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र बावली चौक के पास दुर्घटना में पिकअप चालक की लापरवाही से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। त्योहार के दिन हुई घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंगहा, मठिया टोला निवासी मोहन कुशवाहा पुत्र सुरेश कुशवाहा (35) व कुशवाहा टोला निवासी जितेंद्र कुशवाहा (28) पडरौना के छावनी स्थित एक दुकान पर सिलाईं करते थे। रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे दोनों बाइक से छावनी जा रहे थे। बावली चौक के पास बाइक लेकर सड़क पर खड़े पिकअप के बगल से गुजरे। तभी पिकअप ड्राइवर ने गेट खोल दिया। इससे दोनों बाइक लेकर सड़क पर गिर गए। उसी दौरान पीछे से आई बस की चपेट में दोनों आ गए।
विज्ञापन

दुर्घटना में मोहन कुशवाहा की मौत हो गई। जितेंद्र की हालत गंभीर हो गई। घटना की सूचना पाकर कोतवाल राज प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल जितेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना की जानकारी होने के बाद से मृत युवक के परिवार में कोहराम मच गया। मोहन दो नाबालिग बच्चों चंदन और रोहित के पिता हैं। मोहन की मौत से पत्नी रंभा और माता कलावरी का रोकर बेहाल हो गई हैं। हादसे के बाद से उनके मोहल्ले में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed