फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies after falling from roof

छत से गिरने से युवक की मौत

Tue, 11 Jan 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from roof
छत से गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार
कुबेरस्थान(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के अन्हारीबारी निवासी एक युवक की छत से गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
अन्हारीबारी चौराहा निवासी 23 वर्षीय राहुल कुमार सोमवार रात परिवार के लोगों के साथ भोजन करने के बाद घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह नीचे नहीं आने पर परिजन उसे बुलाने छत पर गए। राहुल विस्तर पर नहीं था। मोबाइल फोन कमरे में ही चार्ज में लगा था।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों को आशंका हुई और छत के अगल-बगल देखने लगे। तभी किसी की नजर छत से नीचे गिरे राहुल पर पड़ी तो शोर मचाया। इसके बाद परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंचे और राहुल को उठाने की कोशिश करने लगे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कुबेरस्थान के एसओ आशुतोष कुमार तिवारी का कहना है कि इस बारे में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed