फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth Dies After Coming into Contact with High Voltage Wire While Plucking Sponge Gourd

कुशीनगर: नेनुआ तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, मौत; नाराज परिजन ने किया हंगामा

Sun, 25 Oct 2026 12:18 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 25 Oct 2026 12:18 PM IST
सार

परिजन ने हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा किया। इसी बीच किसी ने बिहार पुलिस की डायल-112 सेवा पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटेया थाने को घटना की जानकारी दी और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
Youth Dies After Coming into Contact with High Voltage Wire While Plucking Sponge Gourd
मृतक दीनदयाल यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के भागीपट्टी गांव के भगवानपुर टोले में शनिवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। पेड़ पर चढ़कर नेनुआ तोड़ रहा 27 वर्षीय युवक हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। परिजन उसे समउर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भगवानपुर टोला निवासी दीनदयाल यादव शनिवार देर शाम घर से करीब सौ कदम की दूरी पर स्थित एक पेड़ पर चढ़कर नेनुआ तोड़ रहा था। इसी दौरान वह पेड़ से होकर गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, परिजन ने किया हंगामा

युवक का शव लेकर घर पहुंचे परिजन ने हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा किया। इसी बीच किसी ने बिहार पुलिस की डायल-112 सेवा पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटेया थाने को घटना की जानकारी दी और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। रात करीब नौ बजे कटेया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed