{"_id":"6161dae38ebc3e05e80ba2f1","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-car-kushinagar-news-gkp4123531127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट में आने से युवक की मौत
खड्डा। बनारस गए खड्डा क्षेत्र के दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
खड्डा कस्बे के हर्षित सिंह (24) बाइक से अपने साथी कुलदीप मिश्रा (25) निवासी भैंसहा के साथ शुक्रवार की शाम खड्डा से बनारस जाने के लिए निकले थे। बनारस के लहरतारा पुल के पास शनिवार की सुबह उनकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई।
इसके चलते हर्षित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर साथ बैठे कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हर्षित दो भाइयों में छोटे थे। कुछ माह पहले ही पिता की मृत्यु हो गई थी। घायल कुलदीप का इलाज चल रहा है।