फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   youth died

बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

Mon, 29 Jul 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
youth died
हेलमेट होता तो बच सकती थी आनंद की जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मथौली बाजार। सोमवार की सुबह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पचार चौराहे पर दो बाइक चालकों की आपस में टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई। उसे कप्तानगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार को हल्की चोटें आई, जो दुर्घटना के बाद भाग निकला।
मथौली बाजार निवासी चंद्रिका सिंह के 26 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार सिंह सोमवार को सुबह बाइक से महराजगंज के घुघली जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे वह सिकटा-कप्तानगंज मार्ग पर पचार चौराहे के निकट पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अगर आनंद ने हेलमेट लगाया होता तो उसके सिर में गंभीर चोट न आती। संभवत: उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन

न मेहंदी का रंग छूटा, न महावर का...
नवविवाहिता जोड़े के बिछड़ने का हर किसी को था मलाल
अमर उजाला ब्यूरो
मथौली बाजार। सपना के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि अभी एक माह दस दिन ही बीते थे उसे ससुराल आए, न तो उसके हाथों की मेहंदी छूटी थी और न ही महावर पर नियति ने उसे ऐसा दिन दिखा दिया। पति की मौत की सूचना मिलते ही वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रिका सिंह के चार पुत्रों में आनंद दूसरे नंबर का था। दो बड़ी बहनों और एक बड़े भाई की शादी हो चुकी है। आनंद टाइल्स का काम करता था। आनंद की मौत की खबर आते ही दोनों बहनों, माता-पिता और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था। सपना तथा परिवार के अन्य सदस्यों को समझाने और चुप कराने वाले लोगों की भी आंखें भर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed