{"_id":"646d00288fb0c87cef021d86","slug":"youth-died-in-accident-in-gujrat-kushinagar-news-c-7-1-178832-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर के युवक की गुजरात में दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर के युवक की गुजरात में दुर्घटना में मौत
Tue, 23 May 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के भरुच में मृतक राजन पटेल की फाइल फोटो।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी एक युवक की गुजरात में दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी सूचना आने के बाद से युवक के परिवार में चीत्कार मच गई है।
इस गांव के राजन पटेल (21) पुत्र जालंधर पटेल गुजरात के भरुच शहर में एक प्राइवेट कंपनी में चार वर्ष से क्रेन मशीन चलाते थे। सोमवार की रात आठ बजे छुट्टी के बाद बाजार में खरीददारी करने गए हुए थे। वापस कमरे पर आते समय अज्ञात वाहन की ठोकर लगने गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने राजन को मृत घोषित कर दिया। भरुच की पुलिस ने शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों को राजन के मौत की सूचना मिलते ही चीख पुकार मच गई। माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।