{"_id":"6a3ee801623f5d874c00780e","slug":"youth-critically-injured-while-performing-stunts-at-a-fair-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162597-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेला में करतब दिखाने के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेला में करतब दिखाने के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल
Sat, 27 Jun 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर में शुक्रवार को बड़ी मस्जिद के बगल स्थित खाली मैदान में मुहर्रम के अवसर पर ताजिया मेले का आयोजन किया गया। मेले के दौरान करतब दिखाते समय एक 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
नरायनपुर गांव निवासी रफीउद्दीन (18) मरकरी की रॉड को अपने ललाट पर तोड़कर करतब दिखा रहा था। रॉड का एक हिस्सा उसके सिर में धंस गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेले में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने युवक को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद मेले में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति रही। युवक के परिजन उसके साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। संवाद