{"_id":"66ee3909a05d32fbf50d3b27","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-himself-due-to-civil-dispute-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123462-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गृह कलह में युवक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गृह कलह में युवक ने फंदे से लटककर दी जान
Sat, 21 Sep 2024 08:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:40 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हनुमानगंज के टोला पड़रहवा में गृह कलह तंग 35 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
पड़रहवा टोला निवासी उदयराज माली और उसकी पत्नी में बृहस्पतिवार की रात किसी बात पर विवाद हुआ था। पत्नी बच्चों को लेकर घर में सो गई। शुक्रवार की सुबह लोगों ने देखा कि दरवाजे पर आम के पेड़ में फंदे के सहारे उदयराज लटक रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पांच बच्चे हैं। एसआई राधेश्याम यादव ने बताया कि युवक की फंदे से लटकने से मौत हुई है। मामला आत्महत्या का है। तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।