फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   young syudents participated in science exhibition

 बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 19 Oct 2016 10:42 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 19 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
young syudents participated in science exhibition
‌माॉडल - फोटो : santosh verma
कप्तानगंज। बुधवार को जेपी इंटर कॉलेज कप्तानगंज में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की तरफ से जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों से आए बाल वैज्ञानिकों के दल ने अपने प्रतिभा का नमूना प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने इनमें से चार सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला विधालय निरीक्षक डॉ ओम प्रकाश राय ने छात्र-छात्राओं को लगन व ईमानदारी के साथ पढ़ाई करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके हौसले बुलंद होते हैं।  प्रदर्शनी में जेपी इंटर कॉलेज से जल शुद्धीकरण मॉडल के लिए अंकिता त्रिपाठी और ऊर्जा संरक्षण के लिए मानसी सिंह का चयन किया गया। हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना से कुमारी वंशिका जायसवाल को स्वच्छता पर आधारित प्रोजेक्ट एवं लोकमान्य इंटर कालेज सेवरही के अभिषेक कुशवाहा की टीम को ऊर्जा संरक्षण के लिए चयनित किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, शकुंतला त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, रामपारस सिंह, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, अनूप सिंह, आरडी सिंह, उदयभान सिंह, विश्वम्भर प्रसाद आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed