फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man's arms and legs were amputated while trying to board a moving train.

Kushinagar News: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवक का हाथ-पैर कटा

Wed, 03 Dec 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Young man's arms and legs were amputated while trying to board a moving train.
कप्तानगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मंगलवार की शाम चलती ट्रेन में दौड़कर चढ़ने के दौरान एक यात्री का एक पैर और एक हाथ कट गया। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों की मदद से उसकी जान बचाई जा सकी। यात्री अगर उसे नहीं खींचे होते हो वह ट्रेन के नीचे चला गया होता।
विज्ञापन

पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज मुख्य बाजार निवासी सत्यप्रकाश केसरी (37) मंगलवार की शाम को सप्तक्रांति एक्सप्रेस से कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के मीरगंज जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे अृमतसर से दरभंगा जाने वाली जननायक एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर-एक पर पहुंची। रुकने के बाद प्लेटफार्म से ट्रेन चल दी। इस दौरान सत्यप्रकाश ट्रेन में बैठने के लिए चलती ट्रेन में दौड़कर चढ़ने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसका हाथ छूट गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। यह देख प्लेटफार्म पर मौजूद लोगोंं ने शोर मचाया और उसे पकड़कर खींचा। इस दौरान उसका एक हाथ और एक पैर कट गया। खून से लथपथ युवक को आरपीएफ के जवान सीएचसी पर लेकर गए।

प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर परमेश्वर कुमार ने बताया कि चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश युवक कर रहा था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आकर उसका एक हाथ, एक पैर कट गया। उसका इलाज कराया जा रहा है। परिजन भी पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed