{"_id":"63ee757b376bb943540ed0f4","slug":"young-man-was-caught-giving-exam-instead-of-another-kushinagar-news-c-7-1-56029-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: दूसरे की जगह परीक्षा देता युवक पकड़ा गया, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: दूसरे की जगह परीक्षा देता युवक पकड़ा गया, केस दर्ज
Fri, 17 Feb 2023 02:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Fri, 17 Feb 2023 02:19 PM IST
सार
केंद्र व्यवस्थापक डॉ. सुनील कुमार तिवारी ने तुर्कपट्टी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा थी। मां दुर्गा नागेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसौनी बुजुर्ग कौआपट्टी के छात्र यहां परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पडरौना जिले के सभी 178 परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई। तुर्कपट्टी क्षेत्र में बने केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचा युवक पकड़ लिया गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत सपही टड़वा स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा युवक पकड़ में आ गया। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. सुनील कुमार तिवारी ने तुर्कपट्टी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा थी। मां दुर्गा नागेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसौनी बुजुर्ग कौआपट्टी के छात्र यहां परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
कक्ष संख्या 13 में निरीक्षक को एक परीक्षार्थी पर संदेह हुआ तो उन्होंने विधिवत जांच की। परीक्षार्थी के स्थान पर सेवरही के धर्मपुर पर्वत निवासी विनय यादव को परीक्षा देते पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर जालसाजी व परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आग की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी 19 साल का है।
विज्ञापन