फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man murdered by slitting his throat, head and torso found in river

Kushinagar News: गला काटकर युवक की हत्या, नदी में मिला सिर और धड़

Mon, 18 Dec 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered by slitting his throat, head and torso found in river
कोल्हुआ गांव के पास बाड़ी नदी में सिर कटा शव मिलने पर मौके पर पहुंचकर पूछताछ करते सीओ कुंदन सिं
कसया (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के पास बाड़ी नदी में रविवार की सुबह 22 वर्षीय युवक का सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का गला काटकर धड़ और सिर नदी में फेंके गए थे। खोजबीन के बाद नदी में कुछ दूरी पर धड़ बरामद हुआ। कसया थाने की पुलिस ने घंटाें तलाश के बाद सिर को भी बरामद कर लिया। एसएचओ और सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। क्षेत्र में इस हत्या को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता शमसाद की तहरीर पर कसया थाने की पुलिस ने हत्या व साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर रविवार को दोपहर बाद डॉग स्क्वाॅड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हालांकि, कोई सुराग नहीं मिलने पर वापस लौट गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह लोग गांव से दक्षिण नदी के किनारे शौच के लिए गए तो सड़क पर खून गिरा दिखा। नदी के किनारे तक खून के निशान दिखाई दे रहे थे। इससे लोग अनुमान लगाने लगे कि किसी की हत्या हुई है। तब तक किसी ने नदी में शव देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया तो उसका सिर गायब था। घंटों खोजबीन के बाद नदी में ही कुछ दूरी पर उसका सिर मिला। उसकी पहचान कसया थाना क्षेत्र के ही कोल्हुआ गांव के 22 वर्षीय मुमताज पुत्र शमशाद के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रात को करीब आठ बजे खाना खाकर मुमताज सो गया था। यहां उसकी हत्या हुई है, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। जबकि, ग्रामीण इस नृशंस हत्या को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लड़कों ने बताया कि मुमताज बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी था। शनिवार को भी इसी ग्राउड पर उन लोगों के साथ क्रिकेट खेला था। क्या पता था कि उसकी हत्या हो जाएगी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कसया के सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि सिर कटी लाश नदी से बरामद की गई है। उसकी पहचान कोल्हुआ निवासी मुमताज के रूप में हुई है। परिजन अभी कुछ नहीं बता पा रहे है। जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।

कोल्हुआ गांव के पास बाड़ी नदी में सिर कटा शव मिलने पर मौके पर पहुंचकर पूछताछ करते सीओ कुंदन सिं

कोल्हुआ गांव के पास बाड़ी नदी में सिर कटा शव मिलने पर मौके पर पहुंचकर पूछताछ करते सीओ कुंदन सिं

कोल्हुआ गांव के पास बाड़ी नदी में सिर कटा शव मिलने पर मौके पर पहुंचकर पूछताछ करते सीओ कुंदन सिं

कोल्हुआ गांव के पास बाड़ी नदी में सिर कटा शव मिलने पर मौके पर पहुंचकर पूछताछ करते सीओ कुंदन सिं

कोल्हुआ गांव के पास बाड़ी नदी में सिर कटा शव मिलने पर मौके पर पहुंचकर पूछताछ करते सीओ कुंदन सिं

कोल्हुआ गांव के पास बाड़ी नदी में सिर कटा शव मिलने पर मौके पर पहुंचकर पूछताछ करते सीओ कुंदन सिं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed