फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man injured in accident dies

Kushinagar News: हादसे में घायल युवक की मौत

Thu, 12 Mar 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Young man injured in accident dies
मल्लूडीह। कुड़वा दिलीपनगर के पास एक मार्च को हुए सड़क हादसे में घायल रमेश सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुड़वा गांव के हीरामन टोला निवासी 32 वर्षीय रमेश सिंह एक मार्च को घर जा रहे थे। कुड़वा दिलीपनगर गांव के आगे बढ़े ही थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर, कंधे और सीने में चोटें आई थीं। गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed