{"_id":"626adaa8d01e66777547f137","slug":"young-man-injured-by-stabbing-kushinagar-news-gkp4350272105","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को चाकू मारकर किया घायल
चाकू मारने वाले युवकों को लोगों ने पीटा
दुदही(कुशीनगर)। केन यूनियन रोड स्थित मंदिर के पास बाइक से टक्कर के बाद एक युवक की तीन युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद उन युवकों ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। यह देख मौजूद लोगों ने तीनों युवकों को पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने घायल युवक को दुदही सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति नियंत्रण से बाहर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विशुनपुरा थानाक्षेत्र के बांसगांव निवासी रंजीत पटेल (20), विशाल साहनी (18) और रवि पटेल (25) एक बाइक से दुदही बाजार में आए थे। कस्बे के केन यूनियन रोड स्थित मंदिर के पास पीछे से जा रहा विद्या यादव (25) भी बाइक से पहुंच गया। दोनों की बाइक में टक्कर हो गई। एक बाइक की नंबर प्लेट टूट गई। इस पर कहासुनी होने लगी। उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। तीनों युवकों में से एक ने विद्या पर चाकू से हमला कर दिया। विद्या के सीने और सिर में तीन स्थानों पर चाकू लगा। यह देखकर लोग आक्रोशित हो गए और तीनों युवकों की पिटाई कर दी।
एसओ नरेंद्र राय ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है। तीनों युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है।