{"_id":"6a36f4c13a0144be3b0873ff","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-wife-alleges-murder-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162217-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवक की संदिग्ध हालत में मौत पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवक की संदिग्ध हालत में मौत पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा मुस्तकिल अगरवा गांव में एक युवक की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
शनिवार को सुबह परिजन शव का दाह संस्कार कर दिए। शाम को मायके से आई पत्नी ने ससुराल वालों पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीओ तमकुहीराज, जयंत कुमार सेवरही थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और युवक के परिजनों से पूछताछ की।
पिपरा मुस्तकिल अगरवा निवासी वीरेंद्र कुशवाहा (30) का विवाह चार वर्ष पूर्व जौरा मुगलही, थाना चौरा खास निवासी सरोज देवी से हुआ था। दंपती का ढाई वर्षीय पुत्र अर्पित है। परिजनों के अनुसार दो साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और मामला न्यायालय में लंबित है। इसके चलते सरोज देवी अपने मायके में रहती हैं।