{"_id":"6a0b80d6fcbd997090087106","slug":"young-man-dies-of-electrocution-while-connecting-fan-wires-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160016-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पंखे का तार जोड़ते समय करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पंखे का तार जोड़ते समय करंट से युवक की मौत
Tue, 19 May 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। नगर पंचायत सेवरही के आजाद नगर मोहल्ले में रविवार की रात पंखे का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से सूरज यादव (32) की मौत हो गई। घटना के समय परिवार के लोग पड़ोस में गए थे। घर लौटने पर युवक को अचेत अवस्था में देख चीख-पुकार मच गई। उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सूरज यादव पुत्र हरीलाल यादव अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। रविवार की रात करीब आठ बजे उनकी पत्नी प्रमिला देवी बच्चों के साथ पड़ोस में गई थीं। इसी दौरान घर पर अकेले मौजूद सूरज यादव पंखे का तार जोड़ रहे थे, तभी वह करंट की चपेट में आ गए। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग लौटे तो सूरज यादव को अचेत पड़ा देख सन्न रह गए। संवाद