{"_id":"635f60f63fccab1b8a584590","slug":"young-man-dead-after-went-to-chhath-ghat-drowned-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: छठ घाट पर गया युवक तालाब में डूबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: छठ घाट पर गया युवक तालाब में डूबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम
Mon, 31 Oct 2022 11:18 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:18 AM IST
सार
जब महिलाएं अर्घ्य देने के लिए तालाब में उतरीं। इसी गांव का संदीप मद्धेशिया (32) पुत्र नारायण मद्देशिया भी छठ में शामिल होने आया था। अचानक महिलाओं के अर्घ्य के बाद वह तालाब में उतरकर नहाने लगा। संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में गिरकर डूबने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीण उसे बचाने का प्रयास करते इसके पहले वह डूब गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मछरियां बसंत भारती के टोला नौगावां में सोमवार की सुबह छठ घाट पर गए युवक की मानसरोवर तालाब में डूबने से मौत हो गई। तालाब गहरा होने के चलते पुलिस काफी देर तक शव की खोजबीन करती रही। कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी, बच्चों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मछरिया बसंत भारती गांव की महिलाएं सुबह गांव के अटल अमृत सरोवर पर छठ की पूजा कर रही थीं। इसी बीच जब महिलाएं अर्घ्य देने के लिए तालाब में उतरीं। इसी गांव का संदीप मद्धेशिया (32) पुत्र नारायण मद्देशिया भी छठ में शामिल होने आया था। अचानक महिलाओं के अर्घ्य के बाद वह तालाब में उतरकर नहाने लगा। संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में गिरकर डूबने लगा।
मौके पर मौजूद ग्रामीण उसे बचाने का प्रयास करते इसके पहले वह डूब गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी फोर्स के साथ पहुंचे एसएचओ आशुतोष सिंह ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से काफी देर युवक की तलाश की।
विज्ञापन
करीब दो घंटे के बाद उसे पानी से बाहर निकाला जा सका, हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के मौत की जानकारी होने से परिजनों में कोहराम मच गया। छठ पूजा के दिन हुई घटना से घाट पर मौजूद हर कोई दुखी नजर आया।