{"_id":"62b5487f4ab1a40bfc54595f","slug":"young-man-burns-wife-and-children-alive-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: युवक ने पत्नी और बच्चों को जिंदा जलाया, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: युवक ने पत्नी और बच्चों को जिंदा जलाया, पत्नी की मौत
Fri, 24 Jun 2022 10:45 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:45 AM IST
सार
कुशीनगर जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के ऊपर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई, वहीं दोनों बच्चे गंभीर हैं। आरोपी शख्स फरार हो गया है।
विज्ञापन
कुशीनगर समाचार।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला समाने आया है। यहां कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव फर्द मुंडेरा में बृहस्पतिवार की रात युवक ने पत्नी और दो बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। घटना में महिला की मौत हो गई। बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
फर्द मुंडेरा गांव का रामसमुझ मजदूरी करता है। वह अपने परिवार के साथ एक कमरे के मकान में रहता है। तीन दिन पहले रामसमुझ की पत्नी सुभावती देवी (32) से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर रामसमुझ ने पत्नी से मारपीट की और कहीं चला गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात करीब 12:00 बजे हो कहीं से लौटा अपने साथ में गैलन में पेट्रोल लेकर आया। कमरे में सो रही पत्नी सुभावती देवी, दोनों बच्चों बड़ी बेटी मुस्कान (10) और बेटा करण (4) पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और कहीं भाग गया।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। किसी तरह से आग बुझाई गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। महिला और उसके बच्चों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।