{"_id":"673a5ec7652a435e9b0f0114","slug":"young-man-beaten-to-death-after-entering-house-case-registered-against-five-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-126594-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर में घुसकर युवक की पीटकर हत्या, पांच पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर में घुसकर युवक की पीटकर हत्या, पांच पर दर्ज हुआ केस
Mon, 18 Nov 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
मथौली(कुशीनगर)। जमीन विवाद में शनिवार देर रात पड़ोसियों ने घर में घुसकर युवक को पीटकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।
पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घटना के बाद पहुंची पुलिस एहतियात के तौर पर पूरी रात जमी रही।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली नगर के वार्ड नंबर 13 निवासी इश्तेयाक (28) शनिवार की रात भोजन करने के लिए अपने बरामदे में बैठे थे। पत्नी शायदा खातून भोजन लेकर आईं तभी पड़ोस के मुस्ताक व उसके परिवार के लोग लाठी-ठंडा लेकर आए और इस्तेयाक की पिटाई करने लगे और गला दबाकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने पर शायदा खातून को भी पीटा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। पत्नी ने डायल 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर आई पुलिस ने इस्तेयाक को एंबुलेंस से मथौली सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मथौली चौकी प्रभारी विक्रम अजीत राय सीएचसी पहुंच गए और परिजनों से घटना की जानकारी ली। रात को मोहल्ले में भी सिपाही तैनात रहे।
मृतक की पत्नी शायदा खातून की तहरीर पर पुलिस ने मुस्ताक, उसके बेटे मैनुद्दीन, पत्नी राबिया, बेटी तहमीना व साहिना पर हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसएचओ धनवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।