फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man asked for mobile number from woman, dragged her by her hair when she protested

Kushinagar News: युवक ने महिला से मांगा मोबाइल नंबर, विरोध पर बाल पकड़कर घसीटा

Fri, 09 Aug 2024 05:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 09 Aug 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Young man asked for mobile number from woman, dragged her by her hair when she protested
पडरौना। मोबाइल नंबर नहीं देना गांव के युवक को इतना नागवार लगा कि महिला का बाल पकड़कर घसीटा और पिटाई की। इसका विरोध करने पर युवक अपने साथियों को बुला लिया। युवकों ने महिलाओं को घर में घुसकर पिटाई की। इसकी जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोग जुट गए। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट करने वाले युवक घर छोड़कर भाग गए। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए शाम तक गांव में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बाबूराम बेलवा सेमरा गांव में एक महिला के दरवाजे पर दूसरे समुदाय का युवक बृहस्पतिवार को पहुंचा। आरोप है कि युवक महिला के साथ छींटाकशी करने लगा और मोबाइल नंबर मांगा। महिला ने इसका विरोध किया तो युवक उग्र हो गया और उसका बाल पकड़कर दरवाजे पर घसीटने लगा। फोन करने पर और उसके और साथी पहुंच गए और तीन महिलाओं की पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को शांत कराया। वहीं मारपीट करने वाले दूसरे समुदाय के लोग फरार हो गए हैं। दरोगा आशुतोष जयसवाल और डायल 112 की पुलिस शाम तक गांव में जमी रही। मारपीट करने वाले युवकों के घर पुलिस पहुंची। मौजूद महिलाओं से युवकों को थाने पर आने की बात कह चली गई। नेबुआ नौरंगिया इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अभी थाने पर कोई तहरीर लेकर नहीं आया है। गांव का माहौल सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed