{"_id":"627feabc07498174f05b0cab","slug":"young-businessmen-took-out-candle-march-kushinagar-news-gkp4368693128","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा व्यवसायियों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा व्यवसायियों ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
सेवरही में कैंडल मार्च निकालते व्यवसायी।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
युवा व्यवसायियों ने निकाला कैंडल मार्च
व्यवसायी अशोक रौनियार की मौत के मामले में आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की
तमकुहीरोड(कुशीनगर)। सेवरही के युवा व्यवसायियों ने शुक्रवार रात में कैंडल मार्च निकाला। इन्होंने युवा व्यवसायी अशोक रौनियार की मौत के मामले में आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि घटना के 50 दिन बाद भी आरोपित गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। यदि शीघ्र गिरफ्तार नहीं होती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
सेवरही कस्बे के युवा व्यवसायी अशोक रौनियार की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार दस दिनों से सत्याग्रह कर रहा है। इनके सत्याग्रह को पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू सहित कई लोग समर्थन दे चुके हैं। शुक्रवार रात में पीड़ित परिवार के समर्थन में कस्बे के युवा व्यवसायियों ने रामजानकी मंदिर से माल गोदाम चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। युवाओं का कहना था कि पीड़ित परिवार दस दिन से न्याय की मांग को लेकर सत्याग्रह कर रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
कैंडल मार्च में पूर्वांचल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू जायसवाल, रमेश गुप्ता, सुमित रौनियार, अमरचंद जायसवाल, मिंटू रौनियार, राजू गुप्ता, विजय रौनियार, रवि मद्धेशिया, गोलू रौनियार, दिनेश कुमार गुप्ता, शुकदेव रौनियार, राहुल कुमार गुप्ता, अनिकेश कुमार, पंकज कुमार, रिंकू वर्मा आदि शामिल रहे।