{"_id":"69558fabe0bc0aebac05786c","slug":"you-will-not-be-able-to-make-reels-on-the-overpass-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-151831-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ओवरब्रिज पर नहीं बना सकेंगे रील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ओवरब्रिज पर नहीं बना सकेंगे रील
Thu, 01 Jan 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। स्थानीय कस्बे के रेलवे क्राॅसिंग के ओवरब्रिज पर अब कोई रील नहीं बना सकेगा। इसको लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दो पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है।
कस्बे के रेलवे क्राॅसिंग पर 28 नवंबर को नवनिर्मित ओवरब्रिज का सांसद विजय कुमार दूबे और विधायक विनय प्रकाश गोंड ने लोकार्पण किया था। इसके बाद इससे वाहनों का आवागमन चालू हो गया था। इसके शुरू होते ही ओवरब्रिज पर रील बनाने के लिए भीड़ शुरू हो गई थी। इसके चलते हादसे व वाहनों के आवागमन में अवरोध हो रहा था।