{"_id":"64651d85c0202e2b4602fae4","slug":"yatra-will-be-wellcomed-kushinagar-news-c-7-1-171163-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकली रथ यात्रा होगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकली रथ यात्रा होगा स्वागत
Thu, 18 May 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकली रथ यात्रा होगा स्वागत
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त मोर्चा की तरफ से निकली रथ यात्रा का स्वागत करने की रणनीति बनाई गई।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकली यात्रा का 29 मई को दोपहर तीन बजे कुशीनगर जिले के बनवारी टोला चौराहे पर पहुंचेगी। यात्रा क्षेत्र भ्रमण के बाद जिले में ही रात्रि विश्राम करेगी। इस यात्रा की अगुवाई प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी, संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी कर रहे हैं। इसके बाद इस यात्रा को सफल बनाने और यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत करने की रणनीति बनाई गई।
इस दौरान संघ के महामंत्री छेदी प्रसाद, प्रांतीय संयुक्त मंत्री कलमदानी सिंह, श्रीनिवास शर्मा, जाकिर अंसारी, प्रभु नंदन उपाध्याय, राजेश गुप्ता, बृज मोहन प्रसाद, प्रेमचंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।