फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   XEN order to suspend, Secretary's suspension order

एक्सईएन को लगाई फटकार, सचिव के निलंबन का आदेश

Fri, 09 Feb 2018 12:58 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 09 Feb 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
XEN order to suspend, Secretary's suspension order
निरीक्ष्ाण्ा - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। जिले के नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को जिला स्टेडियम में का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में दो करोड़ रुपये की लागत से कराए गए निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पडरौना ब्लॉक के साढ़ी खुर्द गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। विकास कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित करने का आदेश दिया। बीडीओ पडरौना तथा विद्युत विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई को नोडल अधिकारी को भी काम में लापरवाही मिलने पर फटकार लगाई। उन्होंने एंटी भूमाफिया टीम लगाकर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी दिन के करीब एक बजे जिला स्टेडियम में पहुंचे। वहां दो करोड़ रुपये की लागत से हुए बाउंड्री निर्माण, जाली, टेनिस हाल के सुंदरीकरण आदि का जायजा लिया। उन्होंने साथ में मौजूद अफसरों को निर्माण कार्यों में पूरी पारदर्शिता अपनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम आंद्रा वामसी सहित कई विभागों के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन


कसया प्रतिनिधि के अनुसार न्यायिक राजस्व परिषद के सदस्य व जिले के नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने सुबह करीब नौ बजे सीएचसी का निरीक्षण किया। उनके दौरे की सूचना से सीएचसी में डॉक्टर पहले से ही अर्लट रहे। उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर मौजूद चिकित्सक से जानकारी ली। इसके बाद पैथालॉजी लैब, ओपीडी, अस्पताल में दवाओं के स्टॉक, डॉक्टर की उपस्थिति आदि की जानकारी ली। इसके बाद महिला वार्ड में जाकर उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं आदि के बारें में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अस्पताल परिसर में गंदगी देख नोडल अफसर ने नाराजगी जताई और साथ में मौजूद सीएमओ डॉक्टर अखिलेश कुमार व सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अरुण कुमार पांडेय को फटकार लगाते हुए नियमित सफाई कराने का निर्देश दिया। सीएचसी निरीक्षण के बाद लगभग 10.30 बजे वह कसया थाने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पुलिस की परेड ली। इसके बाद कंप्यूटर कक्ष में पहुंचे। वहां उन्होंने सीसीटीएनएस पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया को जाना। थाना परिसर में घूम-घूमकर कार्यालय देख और अभिलेखों की जांच की। क्राइम रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका व अभिलेखों के रखने की व्यवस्था को देखा। उन्होंने पुलिस टीम के नेटवर्किंग सिस्टम को सराहा। पेंडिंग विवेचना, महिला अपराध से संबंधित भी जानकारी ली। थाने की स्थिति से नोडल अफसर संतुष्ट नजर आए। इसके बाद उनका काफिला कुबेरस्थान क्षेत्र में रवाना हुआ। 


इस मौके पर सीडीओ देवीदास, एएसपी हरिगोविंद मिश्र, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, सीओ ओमपाल सिंह, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। जिले के दौरे पर आए नोडल अफसर रजनीश गुप्ता कसया थाने में लगभग साढ़े दस बजे पुलिस से जुड़ी जानकारी एसपी यमुना प्रसाद से लेने के बाद अचानक यहां निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान से संबंधित जानकारी लेने लगे। उनके सवालों का सही जवाब देने में एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल को असमर्थ देखते हुए एसपी ने कमाल संभाली और अपने जवाब से नोडल अफसर को संतुष्ट किया। कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार नोडल अधिकारी ने दोपहर में पडरौना ब्लॉक के साड़ी खुर्द गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed