{"_id":"577567c44f1c1b072779a8c8","slug":"wrong-account-will-be-locked","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सट्टे और खाते बंद किए जाएंगे ः राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सट्टे और खाते बंद किए जाएंगे ः राजीव
Kushinagar
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज कस्बे में स्थित एक चीनी मिल के परिक्षेत्र के इंदरपुर गांव में बृहस्पतिवार को किसान गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर देवरिया के उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने कहा कि किसी भी दशा में फर्जी सट्टे व खाते इस वर्ष नहीं चलेंगे। ऐसे खातों की जांच करायी जा रही है। ऐसे खातों की सूचना किसान सीधे उन्हें दे सकते हैं, जानकारी देने वाले किसान का नाम गोपनीय रखा जाएगा। गन्ना विकास विषय पर आयोजित गोष्ठी में किसानों ने समय से भुगतान व सप्लाई टिकट की मांग की।
गोष्ठी में पहुंचे किसानों ने कहा कि बाहरी लोगों के सट्टे व खातों से सप्लाई टिकट जारी किया जाता है। जिस कारण उन्हें समय से सप्लाई टिकट नहीं मिल पाता। उप गन्ना आयुक्त से किसानों ने सवाल किया कि चीनी मिल अब तक गन्ना मूल्य का भुगतान क्यों फंसाए हुए हैं और इसके संबंध में कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? किसानों ने कहा कि इन्हीं समस्याओं के कारण वे गन्ने का रकबा कम करते जा रहे हैं। किसानों की बात सुनने के बाद उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि इस संबंध में शासन स्तर से कार्रवाई हो रही है।
सभी फर्जी सट्टे बंद किए जाएंगे और उन्हें समय से सप्लाई टिकट दिया जाएगा। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि वह ट्रेंच विधि से गन्ने की बुआई करें। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक केए फारूखी ने कहा कि आगामी सत्र में चीनी मिल किसानों को उन्न्तशील प्रजाति का गन्ना तथा खाद उपलब्ध कराएगी। जिसका मूल्य किसान के गन्ना सप्लाई की अंतिम पर्ची से वसूल किया जाएगा। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने कहा कि समिति में अनुदान पर कीटनाशक उपलब्ध है। जिन किसानों को आवश्यकता हो वे ले सकते हैं। गोष्ठी में केन यूनियन के सचिव सुभाष राम आदि मौजूद रहे।