फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wrestlers displayed their strength in the dangal (wrestling match).

Kushinagar News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Mon, 26 Oct 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers displayed their strength in the dangal (wrestling match).
खड्डा। थाना क्षेत्र के नेबुआ रायगंज गांव में मंगलवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने अखाड़े का पूजन कर दंगल का शुभारंभ किया। इसमें बिहार, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और बगहा समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। विधायक ने विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने दंगल के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और ग्रामीणों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल में नीरज, मन्नू, गोविंद, चंद्रेश्वर, अतुल, सुनील, सिपाही, सुधीर, कन्हैया यादव, मोनू, विक्की, छोटे, किशोर, रामदेव, शैलेष और ईशक ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हराकर जीत हासिल की।

इस दौरान व्यास वर्मा, नवलकिशोर पाल, नागेंद्र मिश्रा, पिंटू मिश्रा, आजाद सिंह, पन्नेलाल यादव, अमित गुप्ता और संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed