{"_id":"6ab6c8cd545323dad100a069","slug":"world-pharmacists-day-celebrated-by-cutting-a-cake-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-168808-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: केक काट कर मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: केक काट कर मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
विज्ञापन
जोकवा बाजार। फाजिलनगर सीएचसी में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। फार्मासिस्टों ने केक काटकर फार्मासिस्टों की जिम्मेदारी और योगदान की चर्चा की।
डाॅ. एचएन प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण है। मरीजों को सही दवा, उसकी खुराक व उपयोग की जानकारी देने में फार्मासिस्ट की अहम भूमिका होती है। फार्मासिस्ट दिनेश राय व वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य केंद्र की रीढ़ होता है। चिकित्सक के बाद मरीज का सीधा संवाद फार्मासिस्ट से ही होता है। मरीज की निगरानी व उपचार की महत्वपूर्ण कड़ी होता है। इसलिए सभी फार्मासिस्ट को मरीजों को दवाओं के सही उपयोग, निर्धारित खुराक और सावधानियों के प्रति भी जागरूक करना चाहिए। संवाद
मेडिकल कॉलेज में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवस
पडरौना। मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। जिसमें बताया गया कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। किसी चिकित्सकीय संस्थान में फार्मासिस्ट की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने में भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए फार्मासिस्ट को अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए। इस मौके पर पुष्कर पाठक, विशाल सिंह, सरवन पांडेय, उमेश यादव,जेपी भारती, आरके दीक्षित, अरविंद शर्मा, जेके दूबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
खड्डा। सरस्वती देवी महाविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर डी.फार्म विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वास्थ्य जागरूकता रैली के साथ भाषण, पोस्टर, प्रदर्शनी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में मुन्ना कुशवाहा ने प्रथम, तबरेज अंसारी ने द्वितीय और असरार अहमद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सोनी गुप्ता, प्रदर्शनी में नंदनी गुप्ता तथा प्रश्नोत्तरी में अंजू मौर्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया।सेमिनार में डी.फार्म विभागाध्यक्ष रवि पांडेय ने विषय प्रवर्तन करते हुए फार्मासिस्ट की स्वास्थ्य सेवा में भूमिका पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. दीपक मिश्र ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए आभार जताया। संचालन प्रवक्ता शिवम पांडेय ने किया। इस दौरान अजीत मद्धेशिया, डॉ. संतोष मिश्र, सुनील मिश्र, बबिता जायसवाल, और दिलीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।