फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   workers protest against bdo

Kushinagar News: बीडीओ के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sat, 19 Aug 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 19 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
workers protest against bdo
महिला एकाउंटेंट का निजी काम करानेे और अश्लील हरकत का आरोप
विज्ञापन

मृतक आश्रित पर महिला की हुई है तैनाती, कई कर्मचारी जांच के घेरे में
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तमकुहीराज बीडीओ के खिलाफ कर्मचारियों ने शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। कार्य का बहिष्कार कर कलक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर डीएम को मांगपत्र सौंपा। महिला एकाउंटेंट ने बीडीओ पर अश्लील हरकत का आरोप लगाया है।
तमकुहीराज ब्लॉक में तैनात बीडीओ पर कर्मचारियों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को महिला एकाउंटेंट को आवास पर बुलाकर बीडीओ ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर ब्लॉक पर तैनात कर्मचारी शुक्रवार को लामबंद हो गए और कार्य का बहिष्कार कर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किए। डीएम को संबोधित मांगपत्र देकर बीडीओ के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की। इसका विरोध अन्य ब्लॉकों पर तैनात कर्मचारियों ने भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एकाउंटेंट ने पुलिस को भी नामजद तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस महिला के आरोप को गलत बता रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि इसके पूर्व बीडीओ की जहां तैनाती रही है। वहां विवादों से उनका नाता रहा है। प्रदर्शन करने वालों में तारेफ अली, शैलेश शाही, किशन वर्मा, दिलीप पांडेय, मिथिलेश्वर नाथ त्रिपाठी, शिवम गुप्ता, प्रभाकर सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, विनोद कुमार दुबे आदि शामिल थे।

कोट
महिला की मृतक आश्रित पर नियुक्ति 14 जून 2021 को एकाउंटेंट पद पर हुई थी। शर्त के अनुसार महिला को एक साल के अंदर टंकण सीखना था। तभी इंक्रीमेंट लगेगा। महिला किसी प्राइवेट व्यक्ति से काम करा रही है। विभाग का आईडी पासवर्ड प्राइवेट व्यक्ति के पास रह रहा है, जिसका वह दुरुपयोग कर सकता है। तत्कालीन बीडीओ ने महिला का इंक्रीमेंट लगा दिया था, लेकिन कंप्यूटर की जो डिग्री महिला कर्मचारी ने लगाई थी, वह जांच में फर्जी मिली है। इसके अलावा पांच सचिवों पर गबन की कार्रवाई होनी है। जांच चल रही है। इससे नाराज होकर साजिश के तहत कर्मचारी ऐसा कर रहे हैं। सभी आरोप निराधार हैं। अभी मैं हाईकोर्ट प्रयागराज आया हूं।
-गोपीनाथ पाठक, बीडीओ तमकुहीराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed