फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Worker injured in terrorist attack dies during treatment

आतंकियों के हमले में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Sat, 19 Nov 2022 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Worker injured in terrorist attack dies during treatment
रहसू जनूबी पट्टी के मुसहर बस्ती में शव पहुंचते ही बिलखती पत्नी व मां। - फोटो : KUSHINAGAR
आतंकियों के हमले में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

- पटहेरवा क्षेत्र के रहसू जनूबीपट्टी गांव की मुसहर बस्ती के निवासी थे छट्ठू
रहसू बाजार। पिछले सप्ताह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के हमले में घायल मजदूर छट्ठू प्रसाद की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका इलाज वहां सेना के अस्पताल में चल रहा था। मौत की खबर आने के बाद से छट्ठू के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में 12 नवंबर को आतंकियों ने मजदूरों को निशाना बनाकर हमला किया था। उस समय मजदूर भोजन करने के बाद सोने जा रहे थे। हमले में पटहेरवा क्षेत्र के रहसू जनूबीपट्टी गांव की मुसहर बस्ती के निवासी छट्ठू प्रसाद के पेट में गोली लगी थी। वह आठ महीने पहले रोजगार के सिलसिले में वहां गए थे। साथ में उन्हीं के एक अन्य रिश्तेदार कसया थाना क्षेत्र के धुरिया खास निवासी गोविंद भी आतंकियों की गोली से घायल हो गए थे। उनका भी इलाज चल रहा है। इधर, शुक्रवार की देर रात छट्ठू की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना आने के बाद से छट्ठू के परिवार में मातम छा गया है। घर में छट्ठू की पत्नी संगीता देवी, दस वर्ष की पुत्री सीमा और छह वर्ष की रीमा हैं। छट्ठू की कमाई से परिवार का गुजर-बसर होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed