फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Work on setting up boundary pillars in Kasya villages is accelerated, land disputes will reduce

Kushinagar News: कसया के गांवों में सीमा स्तंभ लगाने का काम तेज, भूमि विवाद में आएगी कमी

Wed, 03 Sep 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Work on setting up boundary pillars in Kasya villages is accelerated, land disputes will reduce
सोनबरसा में सीमा स्तंभ लगाते कर्मी। स्रोत-सोशल मी​डिया  
पकवा इनार। कसया तहसील क्षेत्र में जमीन से जुड़ी जटिलताओं को सुलझाने और ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्व विभाग ने गांवों में सीमा स्तंभ लगाने का कार्य तेज कर दिया है। इससे गांव में होने वाले जमीन संंबंधित विवाद सुलझाने में राजस्व विभाग को मदद मिलेगी।
विज्ञापन

लेखपाल विनोद सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कुल 298 गांव हैं। इनमें सभी गांवों में सीमा स्तंभ लगने हैं। जिसमें से 218 गांवों में मानचित्र के अनुसार करीब लगाए जा चुके हैं। शेष 80 गांवों में सीमा स्तंभ तेजी से लगाए जा रहे हैं। सीमा स्तंभ लगाने की डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने 15 सितंबर तक की तारीख तय की है।
विज्ञापन

गांव तक यह सीमा स्तंभ पहुंच चुके हैं। कई स्थानों पर लगाए भी जा चुके हैं। कुछ जगहों पर शेष हैं। इसके लिए राजस्व कर्मियों और लेखपालों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित गांवों में जल्द से जल्द सीमा स्तंभ स्थापित कराएं। सीमा स्तंभ लगने से भूमि की भौगोलिक सीमा स्पष्ट हो जाएगी, जिससे कई वर्षों से चले आ रहे भूमि विवादों पर नियंत्रण किया जा सकेगा। अक्सर देखा गया है कि जमीन की सही पैमाइश न होने और स्पष्ट सीमांकन के अभाव में ग्रामीणों के बीच झगड़े, कोर्ट-कचहरी और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी गांवों में सीमा स्तंभ लगाए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में भूमि संबंधी विवादों से बचा जा सके। राजस्वकर्मियों को इस कार्य में विशेष रूप से लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed