फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Work hard to form Modi government for the third time: Shah

तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए जी जान से जुट जाएं : शाह

Mon, 20 May 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Work hard to form Modi government for the third time: Shah
कुशीनगर एयरपोर्ट पर गृहमंत्री अमित शाह का अभिवादन करते कुशीनगर विधायक पीएन पाठक।
कसया (कुशीनगर)।
विज्ञापन

बिहार के बेतिया जाने के दौरान रविवार दोपहर कुछ देर के लिए कुशीनगर एयरपोर्ट पर रुके गृहमंत्री अमित शाह ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत की और केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए जी जान से लग जाने को कहा।
रविवार दिन में करीब साढ़े तीन बजे गृहमंत्री का विमान वाराणसी से कुशीनगर हवाई अड्डा पर उतरा। यहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से बेतिया जाना था। इस बीच के समय में एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं व जनप्रतिनिधियों से उन्होंने मुलाकात की। फिर 3:42 बजे वह बेतिया रवाना हो गए। बेतिया से कार्यक्रम के बाद शाम 5:17 बजे वह हेलीकॉप्टर से हवाई अड्डे पर पहुंचे और 17 मिनट रुकने के बाद वे 5:34 बजे दिल्ली रवाना हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बताया कि गृहमंत्री ने कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र को लेकर जानकारी ली और चुनावी रणनीति के बारे में बताया।
विज्ञापन

गृहमंत्री के अभिवादन के दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, सांसद विजय कुमार दुबे, पूर्व सांसद राजेश पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम राय, रामकोला विनय प्रकाश गोंड़, पडरौना मनीष जायसवाल, उप्र बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed