फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Work boycott of advocates continues

Kushinagar News: अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी

Tue, 28 Mar 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 28 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Work boycott of advocates continues
तमकुहीराज में तहसीलदार के खिलाफ विरोध जताते अधिवक्तागण।संवादतहसील में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
तहसलीदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर कर रहे आंदोलप
विज्ञापन

तमकुहीराज। तहसीलदार तमकुहीराज के विरोध में चल रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने चेताया कि तहसीलदार के स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।
बुधवार से तहसीलदार तमकुहीराज नरेंद्र राम पर कई आरोप लगाते हुए अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। सोमवार को अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालय परिसर में बैठक कर मांगों पर चर्चा कर आंदोलन में तेजी लाने का प्रस्ताव पारित किया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरिहर कुशवाहा ने कहा कि तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर बुधवार से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की तरफ से मांग पत्र एसडीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों को दिया जा चुका है। इसके बावजूद तहसीलदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में भ्रमण कर नारेबाजी करते हुए तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार राय, शंभू ठकुराई, एचएन सिंह, दीपक पांडेय, संतोष गुप्ता, विनोद पटेल, अजय राय, अमरनाथ सिंह, दीपक राय, जमील अहमद, सत्येंद्र चतुर्वेदी, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed