{"_id":"62d6f651cdb07776b14a295f","slug":"women-missing-for-six-days-returned-kushinagar-news-gkp444253242","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन से लापता महिला घर लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन से लापता महिला घर लौटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन से लापता महिला घर लौटी
छितौनी (कुशीनगर)। बीते छह दिन से लापता, हनुमानगंज थाना क्षेत्र की एक महिला मंगलवार को घर पहुंची। उसने गांव के ही एक युवक पर उसे अगवा कर बेचने के लिए गोरखपुर ले जाने की जानकारी दी। महिला ने बताया कि किसी तरह बचकर घर आई है।
बताया जा रहा है कि एक महिला बीते बृहस्पतिवार को इलाज कराने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन लौटकर नहीं आई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार को घर आई महिला ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को वह दवा कराने छितौनी जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सुनसान जगह देखकर गांव का ही एक युवक उसे पकड़ कर बाइक पर जबरन बैठा लिया और गोरखपुर लेकर चला गया। वहां उसे बेचने की फिराक में था।
जब उसे शक हुआ तो किसी तरीके से जान बचाकर घर आई है। महिला ने बताया कि वह युवक मानव तस्कर है। कई महिलाओं व लड़कियों को बेच चुका है। हनुमानगंज थाने के प्रभारी एसओ चंदेश्वर सिंह का कहना है कि महिला की तरफ से मिली जानकारी के आधार पर छानबीन की जा रही है।