फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women did protest at SP office

महिलाओं ने एसपी कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 23 Mar 2017 12:13 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 23 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Women did protest at SP office
एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। बुधवार को पूर्वांचल विकास सेवा समिति एवं महिला मोर्चा की तरफ से एसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। आंदोलन कर रही महिलाएं जिले के कई गांवों व ईंट भट्ठों पर बन व बिक रही कच्ची शराब पर रोक लगाने की मांग कर रही थीं। महिलाओं ने एएसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे ही संगठन से जुड़ी महिलाएं जिला मुख्यालय पर एकत्रित हो गई थीं। एसपी कार्यालय के सामने जुटी महिलाओं ने शराब हटाओ-देश बचाओ का नारा देते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं को संबोधित करते हुए संगठन की जिलाध्यक्ष शीला चौधरी ने कहा कि जिले के कप्तानगंज, रामकोला, हाटा, अहिरौली बाजार, नेबुआ नौरंगिया आदि क्षेत्रों के ईंट भट्ठों पर भारी मात्रा में अवैध शराब बनाई व बेची जा रही है। कप्तानगंज, अहिरौली व हाटा क्षेत्र के कई गांवों में कच्ची शराब का धंधा कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है। संगठन की तरफ से कई बार अभियान चलाकर भट्ठियां तोड़ी गई हैं। परंतु कुछ दिन बाद फिर यह कारोबार शुरू हो जाता है। आंदोलन कर रही महिलाओं ने पुलिस कर्मियों पर इस धंधे को शह देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कच्ची शराब के आदी हो चुके गरीब तबके के लोग अपनी दिन भर की कमाई वहां लुटा रहे हैं। नशे की हालत में घर पहुंचने पर वे लोग बच्चों व महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं। इससे भोजन, दवाई व पढ़ाई की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कच्ची शराब के चलते महिलाओं को शारीरिक व मानसिक यंत्रणा झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


धरना स्थल पर पहुंचे एएसपी लाल साहब यादव को ज्ञापन सौंपते हुए महिला कार्यकर्ताओं ने इस अवैध धंधे पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि कच्ची शराब की दुकानें यदि बंद नहीं हुईं तो अगली बार महिलाएं दुकानों पर धावा बोलेंगी। इस दौरान प्रभावती, इसरावती, कमलावती, गोदामा, सुभागी, यशोदा, मोहरा, द्रोपदी, राका, राधे साहनी, लालजी, रेशमी, सुमित्रा, सरिता सहित तमाम महिलाएं व अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed