{"_id":"610596278ebc3eb9ee58345b","slug":"women-dead-body-recoverd-in-gandak-canal-kushinagar-news-gkp403951297","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में मिला महिला का शव
विज्ञापन
मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में मिला महिला का शव, हुई शिनाख्त
सेवरही (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के मुन्नीपट्टी के निकट मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकलवाकर शिनाख्त कराई। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार की शाम मुन्नीपट्टी गांव के निकट मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में एक अज्ञात महिला का शव लोगों ने देखा। शव पुलिया में फंसा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से किसी तरह निकलवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, जब कोई नहीं पहुंचा तो पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई। इसी बीच विशुनपुरा थाने के गांव गगलवा से पहुंचे परिजनों ने महिला के शव की पहचान ममता देवी पत्नी प्रेमचंद्र चौबे के रूप में की। बताया जा रहा है कि यह महिला शुक्रवार की सुबह अपने घर से टहलने निकली थी। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर पति प्रेमचंद्र चौबे की तरफ से विशुनपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। एक दिन बाद घर से 12 किलोमीटर दूर तरयासुजान थाने के मुन्नीपट्टी गांव के निकट मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे तो यह शव ममता देवी का मिला। इसके बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी के मुताबिक शव की पहचान हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।