फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women dancing to DJ music were molested and beaten up when they protested.

Kushinagar News: डीजे पर डांस कर रहीं महिलाओं से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

Wed, 03 Dec 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Women dancing to DJ music were molested and beaten up when they protested.
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात मांगलिक कार्यक्रम में डीजे पर डांस कर रहीं महिलाओं के साथ पड़ोस के युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पिटाई की। इस दौरान आरोपियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस को देख मारपीट करने वाले मनबढ़ भाग निकले। पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात एक युवक का तिलक था। समारोह में आए मेहमान व अन्य लोग भोजन करने के बाद वापस लौट गए। इसके बाद मनोरंजन के लिए रिश्तेदार, घर के युवक और महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं। इस दौरान पड़ोस के कुछ युवक पहुंचे और जाति विशेष का गाना बजाने के लिए डीजे ऑपरेटर पर दबाव बनाने लगे। जिसके घर तिलक था, उससे डीजे ऑपरेटर ने पूछा तो वह ऐसा गाना बजाने से मना कर दिया। इसके बाद युवक भी डांस करने लगे। इस दौरान युवक महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर वे मारपीट करने लगे। विवाद होने के बाद महिलाएं चली गई। वहां मौजूद परिवार के सदस्यों को मनबढ़ युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान एक मनबढ़ों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया एक युवक के घर मांगलिक कार्यक्रम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसी गांव के दूसरे जाति के युवक पहुंचे और अपने अनुसार डीजे पर गाना बजाने के लिए दबाव डालने लगे। मना करने पर मारपीट किए। इस मामले में नंदलाल यादव, किशोर यादव, मोहन यादव, विजय यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed