फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman's body found soaked in blood in house, murder alleged

Kushinagar News: घर में खून से सना मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Wed, 07 May 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 07 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found soaked in blood in house, murder alleged
सुंदरी की मौत के बाद रोतीं बच्चियां व परिजन। संवाद
रामकोला। घर में खून से लथपथ महिला की लाश मंगलवार को दोपहर में मिली। उसके गर्दन पर गहरे जख्म का निशान था और पूरे कमरे में खून पसरा हुआ था। ससुराल वालों ने मायके में सब्जी काटने वाले पहसुल पर गिरकर गला कटने से मौत की सूचना दी। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाने की तैयारी करने लगे।
विज्ञापन

महिला के पिता ने पहुंचकर बेटी का गर्दन कटा देखा। इसके बाद ससुराल वालों पर हत्या कर हादसे का रूप देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को फोन किया। मौके पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वही फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए साक्ष्य जुटाई। पुलिस पति समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के चंदरपुर मलगहा गांव निवासी कुंदन गुप्ता की 33 वर्षीय पत्नी सुंदरी देवी घर में अकेले मकान के प्रथम तल के फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी। परिवार के सदस्य पहुंचे तो उसके गले पर गहरा जख्म था पास में सब्जी काटने वाला पहसुल में भी खून लगा था। पूरे फर्श पर खून बिखरा था। घर वाले उसे रामकोला सीएचसी पर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर लाए और जटहां बाजार थाना क्षेत्र के नरहरिया गांव निवासी महिला के पिता राजेंद्र गुप्ता को पहसुल पर गिरकर मौत होने की जानकारी देने के बाद शव का दाह संस्कार करने की तैयारी करने लगे। इस दौरान सुंदरी के पिता पहुंचे और बेटी के गर्दन पर जख्म देख दंग रह गया। उनका आरोप है कि किसी धारदार हथियार से इसका गला रेता गया है। पहसुल पर पैर फिसलने से गिरी होती तो चेहरा, हाथ या शरीर के अन्य हिस्से पर भी चोट आया होता। ऐसे कई अनसुलझे सवाल उठाते हुए पुलिस को फोन किया। मौके पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, हालांकि ससुराल वाले इसका विरोध किए, लेकिन पुलिस के सामने इनकी नहीं चली। पुलिस मकान के अंदर गई तो एक सूती बोरा खून से सना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed