{"_id":"62b2052318d3a158425707ac","slug":"woman-s-death-accused-of-murder-kushinagar-news-gkp441141630","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
महिला की मौत, हत्या का आरोप
तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र स्थित बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घटना के बाद महिला की ससुराल के लोग फरार हो गए हैं।
मुकुंदपुर निवासी मुकेश वर्मा की पत्नी 22 वर्षीय गुड़िया की मंगलवार को मौत को गई। ससुराल वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच किसी ने गुड़िया की मौत की जानकारी उनके पिता बलुआ अफगान थाना, भटनी जनपद देवरिया निवासी रमेश वर्मा को दे दी। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि गुड़िया गर्भवती थी।
ससुराल पक्ष वालों का कहना है कि गुड़िया बीमार थीं। उनका इलाज कराने लेकर जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना की सूचना मायके वालों ने पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।