फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman killed, two injured after being hit by truck

Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, दो घायल

Sun, 02 Apr 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, two injured after being hit by truck
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन

- भतीजे के मुंडन में शामिल होकर लौट रही थी घर
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग के मिश्रौली रेलवे ढाला के पास शनिवार को ट्रक ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। टेंपो में बैठने जा रही 40 वर्षीय महिला की ट्रक कीचपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो में सवार दो अन्य लोगों को भी चोट लगी है।
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के बसंतपुर परसौनी निवासी कमली (40) अपनी बेटी खुशबू (14) के साथ का मायका रामकोला थाना क्षेत्र के पगार, मिश्रौली निवासी बेचू यादव के यहां है। वह भतीजे के मुंडन संस्कार में मायके आई थी। शनिवार की दोपहर दो बजे बेटी के साथ घर जाने के लिए कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग के मिश्रौली रेलवे ढाला के पास टेंपो को रोक कर बेटी खुशबू को बैग देकर बैठा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद खुद बैठने जा रही थी कि उसी दौरान एक ट्रक ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद कमली ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। खुशबू को खरोंच तक नहीं आई। टेंपो में सवार गोरखपुर जनपद के झगहां थाना क्षेत्र के डीहघाट निवासी खनन प्रसाद (35) को इलाज के लिए कप्तानगंज भेजा गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रामकोला थाना क्षेत्र के रामबाग भिटौली निवासी सुनीता (32) पत्नी शिब्बन को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। इस संबंध में रामकोला थानाध्यक्ष अखिलेेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed