फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman killed, 10 injured in assault

हाटा कोतवाली क्षेत्र का मामला

Fri, 03 Sep 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Woman killed, 10 injured in assault
मारपीट में महिला की मौत, 10 घायल
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया
इलाज के दौरान अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। दो पक्षों के बीच बृहस्पतिवार की रात में हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्ष से 10 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना हाटा कोतवाली के गांव सकरौली की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया था। महिला की मौत के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराएं भी बढ़ा दी हैं। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हाटा कोतवाली के गांव सकरौली में बृहस्पतिवार की रात को दो परिवारों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें 11 लोगों को चोटें आईं। एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी लोगों को हाटा सीएचसी पर लाया गया। यहां से पांच लोगों को डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया, जिसमें से श्याम दुलारी देवी (60) की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। जबकि देवानंद की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज से पीजीआई रेफर कर दिया गया। वही इस घटना में घायल मृत्युंजय, अभिषेक, सीमा, बाढू, संदीप, रामभरोसा, प्रदीप, मिंटू और सुभावती का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हाटा के कोतवाल जयप्रकाश पाठक ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचा। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा रात में ही दर्ज कर लिया गया था। इलाज के दौरान एक महिला की मौत की सूचना सुबह मिली है। संबंधित मुकदमे में गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed