फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman found unconscious on the edge of forelane

फोरलेन के किनारे बेहोश मिली महिला

Tue, 23 Mar 2021 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman found unconscious on the edge of forelane
फोरलेन के किनारे बेहोश मिली महिला
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थली कुशीनगर की पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर सोमवार की शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक महिला अर्द्धनग्न व बेहोशी की अवस्था में मिली। राहगीरों ने इस महिला को सीएचसी कसया पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आश्चर्यजनक यह है कि देर शाम तक भी पुलिस इस प्रकरण से खुद को अनभिज्ञ बताती रही।
लोगों के अनुसार शाम करीब चार बजे कुशीनगर व पकवाइनर के मध्य फोरलेन के किनारे लगभग 26 वर्षीय महिला बेहोश पड़ी थी। अर्द्धनग्न हालत में पड़ी महिला को देखकर किसी राहगीर ने उस पर कपड़ा डाला। इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में कुछ सुधार आया तो महिला ने खुद को गोरखपुर जिले का निवासी बताया। वह अपना मोबाइल गायब होने की बात बता रही थी। महिला के दाहिने हाथ पर टैटू बना था। इसके अलावा उसके पास स्कूल बैग भी था जिसमें कुछ कपड़े रखे थे। कसया सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला को कोई नशीला पदार्थ दिया गया था। अस्पताल रिकार्ड में अज्ञात नाम पता दर्ज है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ कसया अखिलेश सिंह ने बताया कि डॉयल 112 टीम ने एक महिला के बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे मिलने की सूचना दी है। महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रकरण की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed